बिहार में बारिश के आसार

पटना, 26 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ है, पर गुरुवार को राज्य के कई क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। एक मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना है, जबकि शनिवार व रविवार को राज्य के उत्तरी हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री, पूर्णिया का 25.3 डिग्री तथा गया का 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री, भागलपुर का 40.1 डिग्री तथा गया का 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493