बिहार में बारिश के आसार

पटना, 31 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह मौसम साफ है तथा उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। राज्य में आर्द्रता बढ़ने के कारण आगामी दो-तीन दिनों तक बारिश की संभावना है।

पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, “गुरुवार से दो-तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा आद्र्रता बढ़ने से बारिश की संभावना है। राज्य के तराई वाले क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।”

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, गया का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 27.3 डिग्री तथा भागलपुर का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया और भागलपुर का 35.5 डिग्री और गया का 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493