पटना, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं। इस दौरान राज्य के सभी क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
बिहार की राजधानी पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, “आने वाले दो से चार दिनों तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवा चलने और बारिश के आसार हैं। पटना में हल्के बादल छाए रहेंगे तथा पूर्णिया और भागलपुर के इलाके में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।”
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 24.3 डिग्री और पूर्णिया का 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath