बिहार में बारिश के आसार

पटना, 2 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह पटना और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। इस बीच तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

राजधानी पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 से 48 घंटों में बिहार के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बिहार के अन्य शहरों भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री, गया का 26 डिग्री और पूर्णिया का 26़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार का अधिकतम पारा 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में छह मिलीमीटर जबकि पूर्णिया में 15.50 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493