पटना, 26 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। सुबह से ही हल्की हवा चल रही है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री, गया का 26.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 31.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 25.30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath