पटना, 30 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में बारिश के आसार जताए हैं। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस क्रम में राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना रहेगा तथा तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
बिहार के भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27़.3 डिग्री, गया का 26.0 डिग्री तथा पूर्णिया का 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 34़.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 35़.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath