पटना, 29 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह बादल छाए हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री तथा गया का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, गया का 31.5 डिग्री तथा भागलपुर का 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 2़ 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
dharmpath.com dharmpath