बिहार में बारिश के आसार

पटना, 9 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मानसून के मजबूत होने के कारण पिछले चार दिनों से बारिश हो रही है। पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है, जो दक्षिणी बिहार व झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर जाएगा। इससे राज्य में मानसून मजबूत रहेगा। इस दौरान गुरुवार को दक्षिण बिहार और राजधानी में बारिश का अनुमान है।

पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री और गया का 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस, गया का 32.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 54.5 मिलीमीटर व गया में 54.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493