बिहार में बारिश के बाद गर्मी से मामूली राहत

पटना, 29 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार रात को हुई बारिश के बाद मंगलवार को लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली है। इस बीच, तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले एक-दो दिनों तक मौसम में बदलाव के आसार हैं। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं और आंधी के साथ बारिश की संभावना है।

केन्द्र के अनुसार, गया का मंगलवार का न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 25.7 डिग्री तथा भागलपुर का 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493