पटना, 24 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार रात बारिश के बाद मंगलवार सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांष हिस्सों में बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, राजधानी में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री, गया में 26.5 डिग्री, भागलपुर में 22.8 डिग्री तथा पूर्णिया में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना में दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
वहीं, एक दिन पहले सोमवार को पटना में अधिकतम तापमान 38 डिग्री, पूर्णिया में 35.7 डिग्री तथा गया में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पिछले 24 घंटों के दौरान पटना में 14.40 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 29.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath