बिहार में बारिश के बाद भी उमस भरी गर्मी

पटना, 3 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के कई क्षेत्रों में रविवार को हुई मानसून की बारिश के बाद भी उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। इस बीच हालांकि तापामन में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश के आसार जताए हैं। राजधानी पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भागलपुर का सोमवार का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 26 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 35.2 डिग्री सेल्सियस और गया का 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 72 मिलीमीटर जबकि पटना में 2.60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493