बिहार में बारिश, तापमान गिरा

पटना, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकाश हिस्सों में बादल छाए रहने और कई जगहों पर हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 21.9 डिग्री, गया का 24.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का बुधवार का अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गया 31.7 डिग्री, भागलपुर 28 डिग्री तथा पूर्णिया 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 1.53 मिलीमीटर से ज्यादा, गया में 3़.80 मिलीमीटर, पटना में 1.4 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 7़.30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493