बिहार में बारिश, लुढ़का तापमान

पटना, 28 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के बाद गुरुवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच चल रही हवाओं के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। पटना का गुरुवार के न्यूनतम तापमान में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि शुक्रवार तक राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। शनिवार से मौसम साफ होने के आसार हैं।

बिहार के भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 14.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 5.60 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 5.00 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493