पटना, 10 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के कई क्षेत्रों में रविवार से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण सोमवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को भी पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश जारी है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 25़.6 डिग्री, भागलपुर का 27.8 डिग्री तथा गया व पूर्णिया का 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, पूर्णिया का 32.3 डिग्री और गया का 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 68.70 मिलीमीटर और गया में 4़20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath