बिहार में बारिश से पारा लुढ़का

पटना, 1 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में गुरुवार रात हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को हालांकि सुबह से ही धूप निकली है।

पटना, 1 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में गुरुवार रात हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को हालांकि सुबह से ही धूप निकली है।

इस बीच, मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार जताए हैं। बिहार की राजधानी पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, “अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के औरंगाबाद, जमुई सहित कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावे कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं तथा तापमान में गिरावट आ सकती है।”

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 22.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 83.70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493