पटना, 4 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह आसमान पर बादल छाए हुए हैं।
राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है वहीं मौसम सुहावना बन गया है।
पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। अगले तीन-चार दिनों तक राज्य में छिटपुट बारिश होने तथा कई क्षेत्रों मे बादल छाए रहने के आसार हैं।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस, गया का 24 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 34 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 24.80 मिलीमीटर और गया में 21.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath