पटना, 28 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ है, पर कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने तथा कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
बिहार के अन्य शहरों में भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री, पूर्णिया 18.9 डिग्री तथा गया का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 36.4 डिग्री, पूर्णिया का 34.4 डिग्री और गया का 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath