पटना, 28 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी के बाद शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग अनुसार, अगले एक-दो दिनों में मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है तथा रात में तापमान के गिरने के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री, पूर्णिया का 14.5 डिग्री तथा गया का 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री, भागलपुर 28.8 डिग्री, गया का 25.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath