बिहार में बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या

पूर्णिया, 20 जून (आईएएनएस)। बिहार के पूर्णिया जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि पिता ने बेटी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मीरगंज के थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने शनिवार को बताया कि रंगपुरा गांव निवासी दीनानाथ चौहान अपने घर में गुरुवार रात परिवार के सभी सदस्यों के साथ सो रहे थे। शुक्रवार तड़के तीन बजे जब उनकी नींद खुली तब बेटी को घर से गायब देखा।

पुलिस के मुताबिक, घर से निकलकर दीनानाथ ने बेटी की आसपास तलाश की। उन्होंने खोजबीन के दौरान बेटी को उसके प्रेमी मुरारी यादव के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इससे दोनों पूरी तरह घबरा गए, जिसके बाद दीनानाथ की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

धमदाहा के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दिलनवाज अहमद ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर मीरगंज थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493