बिहार में बोरे से मिला महिला का शव

बिहार शरीफ, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के पर्यटन स्थल राजगीर में सड़क किनारे से पुलिस ने शनिवार को एक बोरे से महिला का शव बरामद किया।

33 वर्षीया इस महिला की गला काट कर हत्या की गई है।

राजगीर के थाना प्रभारी उदय शंकर ने आईएएनएस को बताया, “ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने जयप्रकाश उद्यान से कुछ ही दूरी पर सड़क के किनारे एक बोरे से महिला का शव बरामद किया।”

आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया। महिला के साथ दुष्कर्म की भी आंशका जताई जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।

इधर राजगीर के पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि महिला की हत्या गला रेतकर की गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493