बिहार में भाई ने बहन की हत्या की

मुजफ्फरपुर, 3 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में भाई द्वारा बहनों पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में छोटी बहन की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है ।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार रात रसूलपुर गांव के रहने वाले सरफराज का घर में बिजली का तार जोड़ने को लेकर अपनी ही बहनों से विवाद हो गया।

आरोप है कि इस विवाद से गुस्साए सरफराज ने घर में सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी दोनों बहनों मुस्कान (17) और रिजवाना पर हमला कर दिया। घटना के बाद दोनों बहनों को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया गया जहां छोटी बहन मुस्कान की मौत हो गई।

पारू के थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया,”घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493