Rain Alert: बिहार के कई इलाकों में बीते कुछ दिनों से बारिश हो रही है. इसी बीच पटना मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और सिवान समेत 18 जिलों में भारी बारिश, तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है. पटना के अधिकतर इलाकों में शुक्रवार (15 अगस्त) अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
बिहार के पश्चिम चंपारण, सिवान और गोपालगंज में मौसम विभाग द्वारा मेघ गर्जन की चेतावनी भी दी गई है. इन जिलों के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान भी लगाया गया है.
dharmpath.com dharmpath