बिहार में मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

बेतिया, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने गलत हरकत करने के आरोप में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, भोगाड़ी गांव निवासी महेंद्र राम (40 वर्ष) गुरुवार रात गलती से मेहदीपुर गांव पहुंच गया, जहां उसने एक पांच वर्षीय बच्ची को पकड़ लिया और महिलाओं को गलत इशारे करने लगा। इससे गुस्साए कुछ ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पिटाई कर दी। गांव के ही कुछ लोगों ने उसे फिर घायल अवस्था में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

मझौलिया के थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने शुक्रवार को कहा कि मृतक की स्थिति मानसिक रूप से ठीक नहीं थी। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई अशोक राम के बयान पर मझौलिया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

चौहान ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493