बिहार में मुखिया की गोली मारकर हत्या

दरभंगा, 12 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में दरभंगा जिले की केवटगामा पंचायत के मुखिया और कांग्रेस के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के अध्यक्ष रामचंद्र यादव की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं हत्या के विरोध में शनिवार को कुशेश्वरस्थान बाजार बंद है।

पुलिस के अनुसार, केवटगामा पंचायत के मुखिया और पछियारी रही गांव निवासी रामचंद्र यादव शुक्रवार रात अपनी मोटरसाइकिल पर बाजार से गांव लौट रहे थे। आरोपियों ने उनके गांव और गुलरिया गांव के बीच उन्हें गोली मार दी।

खून से लथपथ मुखिया को एक ग्रामीण अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493