बिहार में मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर, 4 की मौत

सीवान, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में सीवान जिले के सराय सहायक थाना (आउट पोस्ट) क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला और एक बच्चा शामिल है।

पुलिस के एक अधिकारी ने यहां बताया कि जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के अतमा गांव के रहने वाले रंजीत कुमार (20) मोटरसाइकिल से अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ सीवान आ रहे थे। इसी दौरान बडका गांव के निकट सीवान-बसंतपुर मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक से मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

सीवान के पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा ने बताया कि मृतकों में रंजीत के अलावा उसकी मां राजकली देवी, भाभी गुड़िया देवी और उनकी भतीजी अनुष्का शामिल हैं। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493