बिहार में मौसफ साफ, उमस बढ़ी

पटना, 5 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह मौसम एकदम साफ है। तेज धूप की वजह से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

गया में बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री और पूर्णिया में 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले यानी मंगलवार को पटना में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री, गया में 35 डिग्री और पूर्णिया में 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493