पटना, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार सुबह खिली हुई धूप निकली, लेकिन मौसम खुशगवार है। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के करीब सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने तथा तापामन में गिरावट की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 15.6 डिग्री, भागलपुर का 21.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गया का 33.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath