पटना, 16 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार सुबह हल्की बदली छाई रही। रविवार को बारिश होने से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहेगा।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, राजधानी पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
बिहार के अन्य शहर गया में सोमवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री, भागलपुर में 20.2 डिग्री तथा पूर्णिया में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान भागलपुर में 11 मिलीमीटर, पटना में 0.30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री, गया में 28.1 डिग्री और पूर्णिया में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath