पटना, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मौसम साफ है और तेज धूप निकली है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
इस बीच, मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री, गया का 25.3 डिग्री और पूर्णिया का 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री, गया का 41.1 डिग्री, पूर्णिया का 33.5 डिग्री और भागलपुर का 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath