बिहार में मौसम शुष्क रहने के आसार

पटना, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मौसम साफ है तथा सुबह से ही तेज धूप निकली है।

पटना, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मौसम साफ है तथा सुबह से ही तेज धूप निकली है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा तथा तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।

इस बीच पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने के आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, मंगलवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.6 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, गया का 38.5 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 35 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493