बिहार में मौसम शुष्क

पटना, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली हुई है। इस बीच तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसमविदें का कहना है कि कुछ दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह-शाम थोड़ी ठंड महसूस होगी लेकिन दिन में तीखी धूप रहेगी।

अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों, भागलपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस, गया का 18़ 6 डिग्री और पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 21़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 34़ 0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 34़ 0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493