बिहार में मौसम साफ, उमस भरी गर्मी

पटना, 8 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ है तथा शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है। इस बीच शुक्रवार की तुलना में शनिवार को न्यूनतम तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है तथा उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। राजधानी पटना का शनिवार का न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों तक राज्य के मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है। इस दौरान वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने के कारण उमस का दौर जारी रहेगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री तथा गया का 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 37.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493