बिहार में मौसम साफ, ठंड से राहत नहीं

पटना, 25 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को आसमान साफ है। धूप निकलने की वजह से लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने और दिन में धूप निकलने की संभावना जताई है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की उम्मीद है।

बिहार के अन्य शहरों, भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री, गया का 6.4 डिग्री और पूर्णिया का 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 18.1 डिग्री और भागलपुर का 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493