बिहार में मौसम साफ, तापमान में मामूली वृद्धि

पटना, 19 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली है। इस बीच तापमान में भी मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने सोमवार को अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन-चार दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा तथा तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी। 23 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं।

बिहार के अन्य शहरों में भागलपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 11.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का रविवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सयस तथा अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493