बिहार में मौसम साफ, तापमान लुढ़का

पटना, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ व धूप निकली है।

मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले एक-दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा जबकि कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 22.6 डिग्री, गया का 18.4 डिग्री और पूर्णिया का 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493