बिहार में मौसम साफ , तापमान में मामूली गिरावट

पटना, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ है तथा खिली हुई धूप निकली है। इस बीच राजधानी के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13़.3 डिग्री सेल्सियस, गया का 10.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

रात में कोहरा बढ़ने के आसार हैं जबकि दो-चार दिनों के अंदर तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 26़.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493