पटना, 13 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को मौसम साफ रहा तथा धूप निकली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने तथा तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापामन 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
राज्य के अन्य शहरों, गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री, पूर्णिया का 9.8 डिग्री तथा भागलपुर का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री, गया का 28.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath