बिहार में मौसम साफ, तापमान में वृद्घि

पटना, 22 मार्च (आईएएनएस)। राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को आसमान पूरी तरह साफ है तथा तेज धूप निकली है, जिससे तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 18.6 डिग्री और पूर्णिया का 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, “अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की जा सकती है।”

पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 33.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493