पटना, 29 मार्च (आईएएनएस)। राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को आसमान पूरी तरह साफ है तथा तेज धूप निकली है, जिससे तापमान में भी मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले दो-तीन दिनों में राज्य के सभी क्षेत्रों में तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी तथा अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा और दिन में तीखी धूप निकलेगी। विभाग ने हालांकि 31 मार्च के बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34़.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath