बिहार में मौसम साफ, तापमान में मामूली वृद्धि

पटना, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली है, जिससे तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बिहार की राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ तथा शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। सीमांचल के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

इस दौरान अगले दो-चार दिनों तक तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

राज्य के अन्य शहरों में, गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 17.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान भी 32.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493