बिहार में मौसम साफ , तापमान में वृद्घि

पटना, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को आसमान पूरी तरह साफ होने के साथ ही धूप निकली है। इससे तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 21.6 डिग्री सेल्सिसयस और भागलपुर का 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार हैं, हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 36.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार है। गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493