बिहार में मौसम साफ, तापमान में वृद्धि

पटना, 10 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ व धूप खिली है। इस बीच तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है।

पटना, 10 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ व धूप खिली है। इस बीच तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम साफ रहने तथा तापमान में वृद्घि के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13़ 1 डिग्री, भागलपुर का 14.3 डिग्री, गया का 13़1 डिग्री तथा पूर्णिया का 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 28.5 डिग्री तथा गया का 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493