पटना, 6 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार सुबह मौसम साफ रहा एवं धूप खिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने तथा तापमान में बढ़ोतरी दर्ज किए जाने के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
राज्य के अन्य शहर जैसे गया में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, पूर्णिया में 8.5 डिग्री व भागलपुर में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को पटना में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री, गया में 24.4 डिग्री तथा पूर्णिया में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath