बिहार में मौसम साफ, तेज धूप

पटना, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ है और तेज धूप निकली है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में पटना सहित राज्य के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा तथा अधिकतम तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गया का बुधवार का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, भागलपुर का 24.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का बुधवार का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री, गया का 41.7 डिग्री, भागलपुर का 36.7 डिग्री और पूर्णिया का 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493