बिहार में मौसम साफ, तेज धूप

पटना, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से ही मौसम साफ होने के साथ धूप निकली है।

पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार, “अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। रात ठंड का अहसास कराएगी। इस बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी होने की संभावना है।”

बिहार के भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 14.4 डिग्री और पूर्णिया का 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493