पटना, 11 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ और धूप खिली है।
इस बीच चल रही ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को गया का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों में पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 8.4 डिग्री और पूर्णिया का 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और ठंडी हवाएं चलेगी। इस बीच शाम होते ही कोहरा छाएगा जो सुबह दिन चढ़ने तक बना रहेगा।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 23.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath