पटना, 18 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना व राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ है व सुबह से ही धूप खिली है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।
पटना, 18 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना व राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ है व सुबह से ही धूप खिली है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।
पटना में शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने व तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान हल्की हवा चलेगी जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
राजधानी पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 19.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 17़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath