बिहार में मौसम साफ, धूप खिली

पटना, 30 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली है। हालांकि, चल रही रही ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ी है।

पटना, 30 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली है। हालांकि, चल रही रही ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ी है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा, “अभी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। एक-दो दिनों के बाद मौसम में परिवर्तन के आसार हैं। अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहेगा और रात में कोहरा छाया रहेगा।”

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का गुरुवार का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भागलपुर का न्यूनतम तापमान 9़ 6 डिग्री, गया का 9़ 4 डिग्री तथा पूर्णिया का 10़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493