बिहार में मौसम साफ, धूप खिली

पटना, 3 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को सुबह मौसम साफ है और धूप खिली है। इस बीच, शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को पटना के न्यूनतम तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापामन में हल्की वृद्घि दर्ज की जाएगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार के गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 11.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493