बिहार में मौसम साफ, धूप खिली

पटना, 9 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। पटना के न्यूनतम तापमान में मंगलवार की तुलना में बुधवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि पटना और आसपास के क्षेत्रों में अगले एक-दो दिनों के अंदर मौसम साफ रहने के आसार हैं, हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। सुबह और शाम अधिकांश क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा और ठंडी हवा के कारण ठंड बनी रहेगी। राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नही है।

भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, गया का 7.5 डिग्री और पूर्णिया का 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। वहीं, मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493